विजयादशमी पर बरेका मे होने वाले रावण दहन आयोजन हेतु रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के विशाल पुतलो के निर्माण मे जुटे कारीगर, रावण दहन के लाखों लोग होते है साक्षी

वाराणसी के बरेका में विजयादशमी  पर्व के अवसर पर हर वर्ष दशानन के पुतले का दहन होता है। ये बेहद ही वृहद आयोजन बरेका परिसर मे होता है। जहाँ विजयादशमी पर मेले का भी आयोजन होता है। जहाँ लाखों लोग शामिल होते है। हालाँकि कोविड काल मै दो वर्ष इस आयोजन को नही किया गया। एहतियात के तौर पर ये निर्णय लिया गया था। वही पिछले वर्ष स्थिति सामान्य रही तो पुन: ये आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस मेले का भव्य आयोजन होगा जिसमे बरेका परिसर के निवासी सहित काफी संख्या में लोग रावण दहन के साक्षी बनेंगे। 

बरेका के रावण दहन का कार्यक्रम कई मायनों मे खास है। जिसमे यहा रावण मेघनाद और कुंभकरण का विशाल पुतला शामिल है। काफी समय से इन पुतलो को तैयार किया जाने लगता है। वही इस वर्ष के आयोजन हेतु कारीगर रावण सहित मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला बनाने मे जुट गए है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल पुतलो का निर्माण हो रहा है। दशहरे के दिन दहन होने वाले रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण मंडुवाडीह के मुस्लिम कारीगर द्वारा किया जाता है। पिछले वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की 65 फीट और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post