पूर्व विधायक इमरान मसूद ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। मीडिया से बातचीत में, मसूद ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के सदस्य थे और अब पुनः पार्टी में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी चुनाव निष्कासित करने का निर्णय पार्टी के हाथ में है और मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।
इससे उन्हें आशा है कि देश में बदलाव का दौर आएगा।" पार्टी में इमरान का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा मैं अपने साथी इमरान मसूद जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। आज उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद माहौल बन रहा है। आने वाले समय में कई लोग हमारे साथ जुड़ेंगे, हम पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत कर रहे हैं।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिना किसी सूचना राजीव शुक्ला भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यह 5 साल के बाद पहले मौका है जब राजीव शुक्ला और अजय राय ने की साथ में प्रेस वार्ता में शामिल हुए है।
इसके साथ राजीव शुक्ला और अजय राय के बीच की सारी अटकलें खत्म हो गई है। प्रेस वार्ता के बाद राजीव शुक्ला ने अजय राय को गले भी लगाया ।