बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने मनाया दीपोत्सव, पूरा परिसर झालरों और दीपों से हुआ जगमग

सर्व शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाली काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कला संकाय के छात्रों ने महामना की बगिया को झालरों एवं दीपों से सजाया। इसके अलावा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। 

कला संकाय के आलावा कैम्पस के सड़कों के साथ ही तमाम डिपार्टमेंट और संकायों में हजारों दीप जलाए गए। छात्र-छात्राओं ने दीपों के जरिए अलग- अलग स्लोगन लिखे जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान इस अद्भुत पल को छात्र छात्राओं ने कैमरे में कैद भी किया।  दीपोत्सव के इस आयोजन के बीच छात्रों ने 1 हजार आकाशदीप भी छोड़े। 

कला संकाय की छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी रंगोलिया भी बनाई गई जिसमें प्रभु राम की भी झलक देखने को मिली। रंगोली को विभिन्न रंगों से एक सुंदर रूप देने के साथ उन्हें दीपों से भी सजाया गया। कला संकाय की छात्राओं द्वारा 35 रंगोलिया अलग-अलग प्रकार की तैयार की गई। बीएचयू की छात्रा पूर्णिमा ने बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है हम सभी एक साथ इस उत्सव को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कला संकाय के इमारत को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया है इसे देखकर अच्छा लग रहा है साथ ही रंग बिरंगी रंगोलिया और उसे खूबसूरती से सजाया गया है। 

इस दीप उत्सव में शामिल बीएचयू के छात्र धीरज ने कहा कि यह पहली बार है जब हम विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। हमें काफी अच्छा लग रहा है। सब जगह रंग बिरंगी लाइटें लगी हैं। रंग-बिरंगे रंगोली बनाई गई है,उन्होंने कहा कि यह माहौल दिल को छू गया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post