वाराणसी में फिल्मी स्टाइल में गांजा तस्करी का खुलासा, वाहन में बने गुप्त चेंबर से 50 किलो गांजा बरामद

सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में की जा रही गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने वाहन के अंदर गुप्त चेंबर बनाकर उसमें करीब 50 किलो गांजा छिपा रखा था। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की खेप पूर्वांचल में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को घेरकर उसकी तलाशी ली। वाहन की जांच के दौरान पुलिस भी उस समय हैरान रह गई, जब अंदर बनाए गए विशेष चेंबर से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।

Advertisement

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजे को उड़ीसा से पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

Advertisement




 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post