2027 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), काशी से चिराग पासवान की बड़ी रैली कराने की तैयारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता (उत्तर प्रदेश पूर्वी) अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर है।

अभिनव श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, धीरेंद्र मुन्ना और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने उन पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, जनता के मुद्दों और उनकी आवाज को मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश के सभी जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार में जुटी है। जनता से सीधे संवाद के लिए दलित चौपाल, प्रबुद्ध चौपाल और चाणक्य चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, जिसका फैसला सभी को स्वीकार्य होगा।

Advertisement

अभिनव श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि, महिला सशक्तिकरण और गरीब, दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सम्मान व अधिकार की रक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और सर्वसमाज की बात करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चिराग पासवान के उत्तर प्रदेश दौरे और चुनावी कार्यक्रमों की शुरुआत काशी से हो तथा जल्द ही वाराणसी में उनकी विशाल जनसभा आयोजित की जाए। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post