पटना: बिहार पुलिस ने वाहन जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सिपाही और जमादार (एएसआई) रैंक के पुलिसकर्मी सड़क पर वाहन चालकों की जांच नहीं करेंगे। यह जिम्मेदारी केवल दारोगा (एसआई) और उससे ऊपर के अधिकारियों को दी गई है।
एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि सिपाही और एएसआई का काम सिर्फ ट्रैफिक को सुचारू रखना और सड़कों को जाम मुक्त बनाए रखना होगा। यदि कोई सिपाही या एएसआई वाहन चेकिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
इसके साथ ही ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी वार्न कैमरा ऑन रखना अनिवार्य किया गया है। कैमरा बंद रहने की स्थिति में किसी विवाद की जिम्मेदारी संबंधित पुलिसकर्मी की होगी।
![]() |
| Advertisement |
पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए भी नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अब एक-एक प्वाइंट की जगह पूरे स्ट्रेच की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को दी जाएगी। साथ ही वन-वे व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और नो-पार्किंग जोन तय करने के लिए संबंधित एजेंसियों को सुझाव दिए जाएंगे।
![]() |
| Advertisement |



