यूपी में 2 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, दो दिन बारिश का अलर्ट; गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में सावन की शुरुआत कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ हुई, लेकिन बारिश पूरे प्रदेश में समान रूप से नहीं हुई। पूर्वी और मध्य यूपी के कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त तक मानसून की सक्रियता कमजोर रहेगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। 2 अगस्त से प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय होने के आसार हैं और दो दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। 

गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। पहले पूरे प्रदेश के लिए ग्रीन अलर्ट जारी था, लेकिन बाद में इसे कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट में बदल दिया गया। इसके बाद ललितपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत आसपास के इलाकों में घने बादल छा गए और कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर करीब दो घंटे तक बारिश का दौर चला, जबकि दक्षिणी जिलों में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Advertisement

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 34.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली।

Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि 2 और 3 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। अगले सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहाना बना रहेगा।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post