29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मैच में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की शानदार जीत

बीएचयू स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड में शुक्रवार को 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन सचिव एवं मुख्य अतिथि सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने किया। इस दौरान सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया और खिलाड़ियों ने खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि ने सभी टीमों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने निर्णायक मंडल के निर्णय को सर्वोपरि मानने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर और 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से जीत दर्ज की।

Advertisement

प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 2 अगस्त को प्रस्तावित है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव, सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, वाहिनी खेल अधिकारी संजय सिंह, एसक्यूएम राम सिंह, अंकित कुमार सिंह समेत टीमों के कोच, मैनेजर, खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post