मैदागिन ऑटो स्टैंड के समक्ष चलाया गया वृहद यातायात जागरूकता अभियान

मैदागिन चौराहा आटो स्टैंड के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे प्रोजेक्टर के माध्यम से सचित्र वर्णन किया गया जिसमें उप निरीक्षक यातायात देवानंद द्वारा यह वर्णन किया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त यातायात के मार्ग निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ 

दिलाई गई इसके साथ ही ऑटो रिक्शा पर यातायात नियमों से संबंधित स्टीकर चिपकाए गए। लोगों को जागरूक किया गया कि कैसे प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है ।कार्यक्रम में उप निरीक्षक यातायात नारायण सिंह मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह व यातायात कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post