श्री गंगानगर कालोनी में चल रहे श्रीमद भागवत की कथा का पांचवा दिन रहा ।व्यास पंडित प्रवीण पाण्डेय महाराज से बात करने पर उन्होंने बताया की आज कथा का पांचवा दिन है जिसमे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद का प्रसंग आया,जन्म के बाद सबसे पहले पूतना राछसी का प्रसंग है
आगे बात करने पर व्यास प्रवीण पाण्डेय महाराज ने बताया की कलयुग के भगवान गोवर्धन हैं और ब्रज में ब्रजवासियों ने उनका पूजन किया जिससे इंद्र महाराज क्रोधित हो गए और पूरे ब्रज में बारिश करवाने लगे तब प्रभु गोवर्धन पर्वत को अपने कानी उंगली पर उठा कर पूरे ब्रज वासियों की रक्षा किए जिससे ये गोवर्धन पूजा आज भी होता है। हम लोगों ने भी गोवर्धन जी की विधि पूर्वक पूजा की है
Tags
Trending