अस्सी क्षेत्र में सीवर समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया चक्काजाम

अस्सी क्षेत्र में सीवर की समस्या नासूर बनती जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने दुर्गाकुंड अस्सी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान नगर निगम,प्रशासन और जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।चक्काजाम की वजह से आवागमन बाधित हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। अस्सी क्षेत्र में पिछले दो माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। 

मलजल सड़कों पर बह रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। स्थानीय योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि अस्सी चौराहा से जाने वाले मार्ग पर सीवर पार्षद, विधायक, नगर निगम और जलकल विभाग में शिकायत के बाद भी समस्या की सुनवाई नहीं हो रही है। आजीज आकर अपनी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए यह माध्यम चुनना पड़ा है। नगरवासियों ने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को दस दिन का समय दिया। चेताया कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो दोबारा चक्काजाम किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post