सीर गोवर्धनपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया सघन अभियान

लंका थाना अंतर्गत सीर गोवर्धनपुर में आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। वीडियो द्वारा यह अभियान चलाया गया अभियान के दौरान टीम को स्थानीय नागरिकों का विरोध भी झेलना पड़ा। अभियान में एसडीम लंका थाने की फोर्स लगी हुई थी। वही स्थानी लोगों ने अभियान चलाने वाले टीम पर पक्षपात का आरोप भी लगाया है। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि पहले रविदास मंदिर की चहारदिवारी तोड़ी जाए उसके बाद हम अपना तोड़ने देंगे। स्थानीय नागरिकों मैं विरोध दर्ज कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने उनको हटा दिया। विरोध के बाद जेसीबी रविदास मंदिर से पुनः वापस घूम गई और दूसरी तरफ रोड पर बने अवैध अतिक्रमण को तोड़ा। 

स्थानीय नागरिक अमन यादव ने कहा, कि अभियान चलाने वाले लोग सिर्फ गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाते हैं। जो रसूखदार और सोर्स वाले हैं। उनके घर पर बुलडोजर नहीं चल पाता। अमन यादव ने कहा, कि अगर इन लोगों को तोड़ना था तो पहले रविदास मंदिर का चार दिवारी तोड़ना चाहिए था। परंतु उसको हाथ तक नहीं लगाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post