थाना फूलपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादूर सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर, 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ। विगत 07.01.2024 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बाबतपुर सगुनहा ओवरशब्रिज पर फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट वीर बहादुर सिंह की कार सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना फूलपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में धाना फूलपुर व क्राइम ब्रांच की गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रामसूरत सिंह,भरत सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।