इस समय पूरा देश सनातन मय हुआ है इसी तर्ज पर रूस मास्को की रहने वाली महिला ने शिवाला स्थित मठ में दीक्षा लेकर सनातन धर्म अपनाया है।
पंडित आशा पति शास्त्री ने बताया कि ये गुरुदेव की शिष्य थी जिन्होंने काफी समय से संस्कृत और कुंडलिनी का प्रशिक्षण लिया। रूस मास्को की रहने वाली महिला ने अपने जन्मदिन पर मंत्र दीक्षा ग्रहण की है। गुरुदेव के जाने के बाद यह नहीं आ पाई थी तो उन्होंने अपने जन्मदिन पर आकर उन्हें नमन किया है और दीक्षा ली है।