सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग फार्मूले पर हुआ समझौता, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, वहीं सपा के हिस्से आयी 63 सीट

यूपी में I.N.D.I.A अलायंस फाइनल हो गया है। लंबी जद्दोजहद के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर समझौता हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है। वहीं मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की तरफ से यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी मीडिया के सामने आए और गठबंधन का ऐलान किया। 

यूपी में 7 साल बाद कांग्रेस और सपा दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, लखनऊ में हम आपसे बात कर रहे हैं। लेकिन भारत को बचाने का संदेश पूरे देश में जा रहा है। यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं। अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि 2014 में यूपी से ही भाजपा आई थी और 2024 में यहीं से भाजपा सत्ता से बाहर जायेगी। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा, प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका अदा की है।सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर और मथुरा सीटें दी हैं। हालांकि कांग्रेस ने 20 सीटों की डिमांड की थीं। कांग्रेस ऐसी सीटें चाहती थी, जिस पर उसके जीत की संभावना हो।अजय राय ने सपा-कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने का मामला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा: राहुल गाँधी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे, सुबह की मंगला आरती के बाद से अंदर का CCTV कैमरा ऑफ़ कर दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post