राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा ने मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए के प्रत्याशियों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को  ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। दोनों नेता अगर चुनाव जीत जाते हैं, तो राज्यसभा में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। रेल मंत्री वैष्णव के राज्य के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के समर्थन से चुने जाने की संभावना है, जैसा कि 2019 में पहले कार्यकाल के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी के चुनाव के दौरान हुआ था। 

मध्य प्रदेश से भाजपा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा राज्य से पांच रिक्त पदों के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश में संख्या बल के लिहाज से भाजपा चार सीट जबकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है।





Post a Comment

Previous Post Next Post