भीमचंडी स्थित रामलीला मैदान में भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ शुभारंभ

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र में भीमचंडी स्थित रामलीला मैदान में भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल विशिष्ट, अतिथि एमएलसी भाजपा, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा बृजनंदन सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश सिंह बीरू, सेवापुरी विधायक के प्रतिनिधि डॉ बंसराज पटेल ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर का पूजन कर किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा में कार्यकर्ता हर घर जाकर योगी, मोदी सरकार के किसानों के लिए किये गये कार्यो को बताये, साथ ही किसानों को अन्य क्या सुविधाएं दी जा सकती है, इसके बारे में किसानों से बात चीत करे। 

वहीं विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह ने किसान हित में किए गए कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं जिलाध्यक्ष एवं एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों, जवानों, युवाओं, मजदूरों से मिलकर उनके हित में किये गये कार्यो को बताये। इसके पूर्व में एलसीडी टीवी के माध्यम से मुज्जफर नगर से लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं मंत्री संजीव बालियान के सम्बोधन को किसानों के साथ अतिथियों ने सुना । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रकाश व संचालन प्रेम शंकर पाठक तथा दीपक सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश सिंह, प्रेम शंकर पाठक जिला महामंत्री, सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, कोटेदार संघ के अध्यक्ष गिरीश तिवारी, इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post