समाजवादी पार्टी : वाराणसी में राजत कुमार को राष्ट्रीय सचिव व विवेक जोसेफ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किया मनोनीत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने वाराणसी के दो युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि सुंदरपुर निवासी रजत कुमार को राष्ट्रीय सचिव व न्यू कॉलोनी निवासी विवेक जोसेफ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया है। कार्यकारिणी गठन को समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। 

विवेक ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आम, मजदूर, किसान, व्यापारी परेशान है और शिक्षित युवा बेरोजगार होकर सडक़ों पर घूम रहा है, लेकिन भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई रूचि नहीं है। भाजपा ने केवल जनता को ठगने का काम किया है और लोकतंत्र की धज्जियां उडाई जा रही है, ऐसे में लोकतंत्र को बचाने एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु लोकसभा चुनाव 2024 में पुन: सपा को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 का चुनाव अग्नि परीक्षा है, जिसमें सभी भाजपा को बेनकाब करने का काम करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post