ओमेगा अस्पताल के पास नवजात का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुजेट खंगाल रही है। कुछ लोग मार्निंग वाक पर निकले तो अस्पताल के पास नवजात का शव पड़ा देखा।
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहीं अपने स्तर से छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है ताकि नवजात को फेंकने वाले का पता लग सके।
Tags
Trending