मौसम में एकाएक बदलाव, बारिश के नजारो का लुफ्त उठाने गंगा घाट पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

मंगलवार को सुबह से धूप खिली रही। वहीं बादलों की आवाजाही थोड़ी कम रही। लेकिन एकाएक मौसम ने करवट ली जिससे बादल छा गए और रिमझीम बारिश से लोगो में उत्साह देखने को मिला। गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों व क्षेत्रीय लोगो ने मौसम का नजारा लिया।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है। इसके चलते दो दिन पहले हवा की रफ्तार तेज रही। सोमवार से हवा की रफ्तार थोड़ी कम हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बारिश के कारण फसलों को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश से लोग बचने के लिए छाता का सहारा या तो दुकानों में छिपते नजर आए।


Post a Comment

Previous Post Next Post