वाराणसी नगर निगम ने गृहकर जमा न करने वालों के खिलाफ बढ़ाई सख्ती,गृहकर नहीं जमा हुआ तो संपत्ति कुर्क और जप्त की होगी कार्यवाही

वाराणसी अब गृहकर जमा करने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले को चेतावनी दी हैं। 10 फरवरी तक सुधार न करने पर निलंबन की कार्यवाही करने की बात कही हैं।नगर आयुक्त के सख्त हिदायत के बाद निगम द्वारा बकाएदारों को नोटिस के पश्चात अब कार्यवाही करने जा रहा है। यह कार्यवाही पहले बड़े बकाएदारों से शुरू किया जाएगा। इस में कार्यवाही बकाएदारों के घरों को कुर्क किया जाएगा। नगर निगम में भवन स्वामियों की संख्या 2.20 लाख है।

वाराणसी नगर निगम में करीब 34827 ऐसे मालिक है, जो पिछले कई वर्षों से अपने घरों का गृहकर नहीं जमा कर रहें है। नगर आयुक्त बताया कि नगर निगम में जो बड़े बकाएदार है, उन पर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। पहले गृहकर जमा किए जाने को लेकर लोगों से काफी आग्रह किया गया, लेकिन इसके बाद भी जो लोग सक्षम है वह गृहकर नहीं दे रहे है। ऐसे में उनको चिन्हित कर अब उनके संपत्ति को कुर्क और जब्त किए जाने की तैयारी है।इस वित्तीय वर्ष नगर निगम ने 84 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा है। अब तक निगम ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर ली है। आने वाले दो महीनों में 34 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।नगर निगम बड़े बकायेदारों पर अभियान चलाकर सील और कुर्की की कार्यवाही करने की तैयारी में है। रोडवेज का 60 लाख रुपये गृहकर बाकी है। कुछ विभागों ने नगर निगम से मार्च तक बकाये को समायोजित करने का समय लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post