शहर के चौराहों की महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली कमान, दिखा सुगम यातायात

बनारस के लगभग सभी चौराहों की कमान अब महिला सिपाहियों के कंधों को सौप दिया गया है। इसी क्रम में वरुणापार का अति व्यस्त रहने वाले चौराहे का कमान भी महिला पुलिसकर्मियों को सौप दिया गया है।पांडेयपुर चौराहे के यातायात व्यवस्था की कमान अब महिला पुलिसकर्मियों ने संभाल लिया है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी बखूबी ट्रैफ़िक संभालती दिखी। इस पहल की लोगो द्वारा सराहना की जा रही है। जहां एक और लोहराबीर चौराहे पर महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात की कमान संभाली और सुगम यातायात रहा।


तो वहीं दूसरी ओर दशाश्वमेध क्षेत्र में एसीपी प्रज्ञा पाठक ने यातायात सुचारू रूप से चलाया इस दौरान जाम की स्थिति नहीं रही। 

इसी कड़ी मे नवागत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर यातायात व्यवस्था की कमान भेलूपुर और लंका थाने की महिलाओं ने संभाल ली है। शुक्रवार की सुबह शहर के तिराहों-चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी यातायात संभालते नजर आईं। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की संख्या फील्ड में बढ़ाई जाएगी।


जिसका अनुसरण करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को सड़कों पर उतर गया है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को और अच्छी जिम्मेदारी दी जाएगी। चेतमणी चौराहा, रविदास चौराहा, ट्रामा सेंटर चौराहा, बीएचयू चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर महिला पुलिस ने कमान संभाल लिया। यातायात व्यवस्था संभाल रही महिला पुलिस का इशारा होते ही पब्लिक भी सड़कों पर रूक जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post