प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई पहुंचे, रेल मंत्रालय का जिक्र करते हुए पीएम RJD पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जंगलराज, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के मुद्दे पर आरजेडी एवं कांग्रेस को घेरा।उन्होंने कहा, ‘‘आज एक ओर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था, तो दूसरी ओर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) है जिसका लक्ष्य विकसित भारत और कुशल बिहार का निर्माण करना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा-', "हम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ'- प्रधानमंत्री ने इस दौरान पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को दिए गए भारत रत्न का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार की इस कांग्रेस-राजद सरकार ने उन्हें दिए गए भारत रत्न का भी विरोध किया।इन्होंने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाने का विरोध किया। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति नहीं बनाने के लिए पूरी ताकत इन्होंने लगा दी थी। 

बिहार को आगे ले जाना मोदी की गारंटी है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके प्रयास से बिहार में गरीबों को 37 लाख पक्के घर मिले। 9 करोड़ जरुरतमंदों को मुफ्त राशन मिल रहा है, मोदी की गारंटी है अगले पांच साल भी मिलता रहेगा। 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड भी बिहार में बने हैं, लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।।यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों को पूरा करने का चुनाव है। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का चुनाव है।’’ मोदी ने ‘रेलवे में नौकरी के लिए भूमि घोटाले’ (जिसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को आरोपी के रूप में नामित किया गया है) का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश बाबू (बिहार के मुख्यमंत्री) भी रेल मंत्री थे, लेकिन उनका कितना बेदाग रिकॉर्ड था। आगे कहा कि मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और चंद्रमा के जिस कोने पर कोई नहीं पहुंचा था वहां चंद्रयान और तिरंगा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता करता है तो उसकी भी चर्चा पूरे विश्व में होती है। प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कटाक्ष किया और इसके घटक दलों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि जो लोग एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, एक-दूसरे के लिए जेल की सजा की मांग करते थे, वे मोदी से लड़ने के नाम पर एक साथ आ गए हैं। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या भ्रष्टाचारियों को जेल में नहीं होना चाहिए। मैं कहता हूं भ्रष्टाचारियों को हटाओ, वे कहते हैं मोदी को हराओ।’’

Post a Comment

Previous Post Next Post