प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के घर पर काम करने वाले कर्मचारी ने जहर खा लिया है। कर्मचारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि मंत्री के छोटे बेटे आलौकिक उपाध्याय ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। जिससे आहत होकर कर्मचारी ने बंद कमरे में जहर खा लिया।
घरवालों ने कर्मचारी को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।उसके बाद प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। कर्मचारी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में माली है। कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय बंद करा दिया। वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। मंगलवार दोपहर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।
Tags
Trending