मेरठ मेडिकल कॉलेज में AC में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गयी। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। बता दे की उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लग गयी। मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में AC फटने से यह हादसा हुआ। हालाँकि समय आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक़ ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सुबह लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के दूसरे मंजिल में AC फट गया। जिसके वजह से आग लग गयी। आग गायनी ऑपरेशन थिएटर में लगी। ऑपरेशन थिएटर में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। धीरे धीरे धुँआ फैलने लगा। जिसके बाद दूसरे वार्ड से मरीजों को निकाला गया।
Tags
Trending