उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीपी यादव सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। डीपी यादव ने मझोला थाना क्षेत्र में अपने बुद्धि विहार स्थित आवास पर आत्महत्या की है।
इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tags
Trending