विश्व पर्यावरण दिवस पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने लोगों में बांटे पौधे, किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सरायनंदन वार्ड की महिलाओं को नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा ऑक्सीजन देने वाले , फल देने वाले,औषधि युक्त तथा लाभकारी पौधे बांटे गए तथा पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया।

महिलाओं को जागरुक करते हुए ममता ने बताया कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी पड़ने का बहुत बड़ा कारण पेड़ों की अनियंत्रित कटाई है जब पेड़ ही नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर लोगों को ऑक्सीजन कैसे मिलेगा। 

इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हम सभी को जागरुक होकर एक साथ आगे आना होगा तभी जाकर के हमारी पृथ्वी स्वच्छ , सुंदर तथा हरी -भरी रह पायेगी। संस्था द्वारा महिलाओं को पौधे बांटे गए तथा पौधारोपण भी किया गया।उपस्थित महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि हम अपने पर्यावरण का संरक्षण भी करेंगे और अधिक से अधिक पौधे भी लगाएंगे। इस अभियान में संस्था के समस्त सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post