सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य आज काशी में है इस दौरान उन्होंने विधायक सेवापुरी निल रतन पटेल 'नीलू' का हाल चाल लिया।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने लंबे समय से बीमार चल रहे सेवापुरी के विधायक नील रतन पटेल "नीलू" के मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना।
साथ ही उनकी बेटी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां ली। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, देवेंद्र सेठ, राम प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending