काशीवासियों के समस्याओं के निदान हेतु नगर निगम में जारी किए टोल फ्री व व्हाट्सएप नंबर

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को नगर निगम कंट्रोल कमांड सेंटर में शिकायतों की समीक्षा की। निगम कंट्रोल रूम में पिछले 48 घंटों में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिनमें से नगर आयुक्त ने 87 शिकायतों का निस्तारण किया है। 

नगर आयुक्त द्वारा निस्तारित समस्याओं में सीवर सफाई से सम्बन्धित 23, पेयजल से सम्बन्धित 5, मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित 34, सफाई से सम्बन्धित 14, पशु विभाग से सम्बन्धित 3, सामान्य अभियन्त्रण विभाग से सम्बन्धित 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।इसके अलावा शेष 18 शिकायतें नाला सफाई और मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित है। जिस पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित करायें।इसके साथ ही काशीवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम ने टोल फ्री नंबर व व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया है। शहर का कोई नागरिक अपनी समस्या को टोल फ्री नंबर 1533 एवं व्हाट्सएप नम्बर 8601872688 पर दर्ज करा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post