श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन विदुर प्रसंग का हुआ वर्णन

हेमा उत्सव वाटिका नारायणपुर मिर्जापुर में श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथा व्यास पंडित प्रवीण पांडेय जी महाराज ने विदुर जी का बखान किया। इसमें कथा व्यास प्रवीण पंडित महाराज ने विदुर प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की व्याकुलता के बारे में विस्तार से बताया। महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विदुरजी की कुटिया में भोजन करने गए और वहां केले के छिलकों का भोग स्वीकारा। इससे पहले वे दुर्योधन के महल में छप्पन भोग का त्याग कर आए थे। 

भगवान तो प्रेम के भूखे होते हैं और विदुर-विदुरानी ने भगवान को प्रेम से भोजन करवाया तो उन्होंने केले के छिलके भी प्रेम से खा लिए कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया।उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ।  इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post