भारतीय मजदूर संघ की 70वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लहुराबीर पिशाच मोचन स्थित बीएमएस कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय की उपस्थिति रही।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका विषयक गोष्ठियाँ, जुलूस, आम सभा सहित अन्य कार्यक्रम किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समाज के सभी दबे कुचले वर्ग एवं असंगठित क्षेत्र के करोड़ श्रमिकों को जोड़ने के लिए एक व्यापक कार्य योजना बनाई है।
कार्यक्रम में डॉ दूध नाथ, राम कृष्ण गुप्ता, राजीव सिंह, जमुना पाल, प्रमिल पांडेय, सर्वेश पांडेय के साथ कई पदाधिकारी समिलित हुए।