बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर से 18 यात्रियों की दुखद मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।
इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलने के पश्चात राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।उनके X के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया कि उन्नाव, उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
Tags
Trending