कन्नौज: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण के लगाए गंभीर आरोप, डीएम को दिया शिकायती पत्र

कन्नौज: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ मोर्चा खोला। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सुब्रत पाठक उनकी राजनीतिक छवि खराब कर रहें हैं।

नेहा त्रिपाठी ने सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए खुद व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया। उन्होंने मानसिक, शारीरिक , आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप भी लगाया। नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के डीएम को शिकायती पत्र दिया और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा अनुपम दुबे और भूमाफिया से उनका नाम जोड़कर राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें व उनके परिवार को कुछ भी हुआ तो सुब्रत पाठक उसके जिम्मेदार होंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के इस आरोप पर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया कि कन्नौज में भाजपा नेता ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, बताया करते हैं शोषण।भाजपा सरकार के संरक्षण में इनके नेता जनता को सिर्फ परेशान करते हैं, जब इनकी पार्टी के लोग प्रताड़ना से नहीं बच सके तो आम जनता का क्या होगा? जो सरकार अपने ही लोगों को न्याय न दिला सके उनसे और क्या उम्मीद की जाए? बेहद शर्मनाक!। वहीं जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post