वाराणसी के अस्सी घाट पर 17 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत

वाराणसी के असि घाट पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक झारखंड निवासी बॉबी (17 वर्ष) गंगा में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने उन सभी को मना किया लेकिन युवक ने बताया कि हम सहनी है नहीं डूबेंगे। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी कि बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करिए।

                                                    जल पुलिस ने किया था मना

स्थानीय जल पुलिस ने बताया- युवक 3 से 4 लोग के साथ स्नान कर रहा था। जब मना किया तो उसने बताया कि उसे तैरने आता है। लेकिन जैसे ही जल पुलिस थोड़ा आगे बढ़ी तो तुरंत उसके परिजनों में अफरातफरी का माहौल हो गया।

उन्होंने बताया कि हमारा लड़का नहीं मिल रहा है। जल पुलिस ने स्थानीय मांझी समाज के लोगों की मदद से तुरंत गंगा में डूबे युवक को बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर लड़के को बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं बचा। आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


                                       युवक के पिता झारखंड में करते हैं किसानी

युवक के साथ वाराणसी पहुंचे धर्मवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां घूमने आए थे। अस्सी घाट पर पहुंचकर वह सभी गंगा स्नान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हम स्नान कर रहे थे उसी समय हमारे साथ गंगा में स्नान कर रहा बॉबी डूब गया। उन्होंने बताया कि वह दसवीं में पढ़ाई करता है। उनके पिता श्रवण कुमार खेती का काम करते हैं। लड़का दो बहनो में अकेला भाई था।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post