दो दिवसीय दौरे के दौरान भारत सेवाश्रम संघ के दुर्गा पूजा समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में दुर्गा पूजा समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत का कोई बालबांका नहीं कर सकता हैं, क्योंकि उसकी कमान मजबूत हाथों में है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभरा है। हमारे पास सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध विरासत भी है। इसके संरक्षण के लिए भी मिलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तबका हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को जन्मसिद्ध अधिकार समझता है। ऐसे लोगों को कानून की गिरफ्त में आना होगा। मां दुर्गा के पूजन का अनुष्ठान पूरे देश में हर्षोल्लास से हो रहा है। लेकिन जिस पश्चिम बंगाल से इस अनुष्ठान का शुभारंभ, होता है, आज वहां सनातन असहाय और असुरक्षित है। बंगाल बौद्धिक आधार देने वाली भूमि है। आज वहां क्या हो रहा है, यह सभी देख रहे हैं। इस अवसर पर कोलिफोर्निया से आए भारत सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष पूर्ण आत्मानंद महाराज, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेद्र राय, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, हिंयुवा नेता अम्बरीश सिंह भोला मौजूद रहे।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider television Channel covering almost 15,00,000 Domestic and commercial Screen in the Town

Post a Comment

Previous Post Next Post