रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 2 – 30 अक्टूबर 2024 तक आयोजित स्पेशल कैम्पेन 4.0 के तहत स्वच्छता से जुड़े विभिन्न अभियानों की श्रृंखला जारी है। दिनांक 5 अक्टूबर को बरेका के इंजन शॉप और ब्लॉक डिवीजन में गहन सफाई अभियान चलाया गया।
इसके साथ ही, ईस्ट मार्केट और सेंट्रल मार्केट में "नो सिंगल यूज प्लास्टिक" अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत सिनेमा हॉल और अन्य प्रमुख बिल्डिंग्स में स्थापित सोलर पैनल की सफाई की गई, ताकि उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति प्रेरित किया गया। बरेका का यह बृहद स्वच्छता अभियान 'स्वच्छ भारत मिशन' को और सशक्त बनाते हुए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।