सेवापुरी विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जैविक किसान मेले का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने तथा किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटौली बहरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में बुधवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा मासूम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनियां विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सेवापुरी प्रतिभा मिश्रा तथा कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एनके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके उपरांत सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत मासूम फाउंडेशन के प्रोजेक्ट जिला क्वार्डिनेटर अर्पित सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहनियां विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल ने कहा कि निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। संचालन कृष्णा सिंह एडीओ एजी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष पटेल, संजय यादव, श्रीराम पूर्व एडीओ कृषि, राज कुमार पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post