देश की सबसे प्राचीनतम नदी मां गंगा का निर्मल और अविरल स्वरूप में होना आवश्यक ही नही लेकिन अपरिहार्य है। मोक्षदायिनी मां गंगा से आस्था और अर्थव्यवस्था दोनो ही प्रत्यक्ष रुप से जुड़ी हैं। इन दिनों सेना के जवानों की एक स्पेशल टुकड़ी अतुल्य गंगा परिक्रमा कार्यक्रम के तहत देशभर में गंगा यात्रा कर रही हैं। गंगा नदी को निर्मल बनाने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर को ऋषिकेश से प्रारंभ हुए। इस यात्रा का नेतृत्व सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. भट्ट कर रहें हैं। यात्रियों का दल गुरुवार रात को वाराणसी पहुंचा। सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रातः राजघाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच के महानगर टीम के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। नमामि गंगे जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने गंगातट पर दल के सभी यात्रियों का अभिनंदन किया।
गंगातट पर श्रमदान में आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि, नगर निगम, गंगा टास्क फोर्स, नमामि गंगे व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गंगा की तलहटी में बिखरी गंदगियों को समेटकर निस्तारण हेतु भेजा गया। स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सबका साथ हो गंगा साफ हो, हर हर गंगे नमामि गंगे के उद्घोष के साथ सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किय अवसर पर आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि प्रांत सहसंयोजक डा मनोज मिश्रा, जल आयाम प्रमुख काशी प्रांत डा अशोक सोनकर, पेड़ आयाम प्रमुख काशी प्रांत पंकज सिंह, भाजपा नेता दिनेश कालरा, काशी मध्य भाग संयोजक चन्द्रभूषण, कृष्ण मोहन उपाध्याय, राघवेंद्र आदि रहें। नमामि गंगे महानगर जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, रश्मि साहू, किरण पांडेय, सपना वर्मा, सहित गंगा टास्क फोर्स के जवान, नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहें।