महाराष्ट्र विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत पर भाजपा जन जमकर थिरके एक दुसरे को खिलाई मिठाई

गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर  सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है इन सात सीटों में फुलपुर एवं मंझवा सीटें काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आती है। विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन पर मोहर लगाकर भाजपा को भारी मतों से जिताया है। कहा कि महाराष्ट्र में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में महायुति को एतिहासिक विजय हासिल हुई है। इसका पुरा श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है कहा कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण को नकारते हुए महाराष्ट्र की जनता ने विकास करने वाली सरकार को जिताया।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से इंडी गठबंधन ने खटाखट के नाम पर देश की जनता को ठगा था उसको जनता अच्छी तरह से समझ गयी है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में पार्टी को 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है और दो सीटों पर भाजपा के मत बढ़े हैं। कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर जनता की आस्था एवं विश्वास का परिणाम है। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत एवं उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता के विश्वास की मुहर है। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को सात सीटों पर मीली जीत सपा एवं कांग्रेस का मुस्लिम तुष्टिकरण एवं जातिवाद की राजनीति पर करारा तमाचा है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी द्वारा सबका साथ सबका विकास का परिणाम है। लोगों का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है।

जश्न मनाने वालों में राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, संजय सोनकर, मधुकर चित्रांश, इ. अशोक यादव ,अभिषेक मिश्रा,एडवोकेट अशोक कुमार, अशोक पटेल,मधुकर पांडेय, हरि केशरी,नीरज जायसवाल , महेंद्र सिंह गौतम, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री,रजनीश कन्नोजिया, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील त्रिपाठी, रतन मोर्या , कुशाग्र श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे।









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post