गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर इकाई के कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के पास शनिवार सुबह से ही जुटने लगे थे। यहां से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने लाल बहादुर शास्त्री वरुणा पुल से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टर पर स्याही पोत दी और उनके विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं की बहस भी हो गई। वहीं सपा के प्रदर्शन को देखते हुए वाराणसी पुलिस अलर्ट रही। कचहरी से लेकर जिला मुख्यालय तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।