रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में नयी सड़क स्थित गीता मंदिर के पास स्वामी विवेकानंद जी की 162 वीं व शिवाजी महाराज की माता जी माता जीजाबाई की 427 वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण,पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप जायसवाल ने कहा कि धन्य हैं माता जीजाबाई जिन्होंने भारत भूमि को शिवाजी महाराज जैसा पुत्र दिया जिन्होंने हिन्दवीं साम्राज्य के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। तथा स्वामी विवेकानंद जी ने सम्पूर्ण विश्व व भारत के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना कर सेवा से जोड़ने व देश के लिए समर्पित योगदान देने की सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र शर्मा, धन्यवाद ओमप्रकाश यादव व मनीष चौरसिया ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, प्रदीप जायसवाल,आदित्य गोयनका,निर्मल मिश्रा, सोनू शर्मा,विनय साहू, हनुमान गुप्ता आदि उपस्थित थे।