शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में हुए विविध अनुष्ठान

108 कुण्डीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ में शान्तिकुन्ज प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोग काया हेतु योग, ध्यान एवं प्राणायाम किया। सुबह 09 बजे से विविध संस्कार से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से आई टोली के टोली नायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संध्या तिवारी, ममता मंजरी एवं विभा महतो 356 लोगों का दीक्षा संस्कार से संस्कारित कर युग ऋषि से जोड़ा।

इसी कड़ी में 60 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार एवं 32 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार से संस्कारित कर बलवान, बुद्धिमान एवं सद्चरित्र संतान के जन्म की कामना किया। जिला युवा समन्वयक विद्याधर मिश्र के संयोजन में सैकड़ों युवाओं ने भविष्य में नशा न करने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में 108 कुण्डीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ।108 कुण्डीय गायत्री शक्ति संवर्द्धन महायज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र, सूर्य गायत्री महामंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रो का सस्वर उच्चारण कर 108 कुंडों में छह पालियों में लगभग  5000 हजार लोगों से आहुतियां समर्पित कराया। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post