भारत विकास परिषद्, वाराणसी सिटी शाखा द्वारा "दायित्व ग्रहण समारोह" का आयोजन किया गया। यह समारोह संगठन के सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए दायित्वधारियों के उत्साहपूर्ण स्वागत का प्रतीक रहा।कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्र के प्रति समर्पित भावनाओं के साथ पहलगाम में हुए नरसंहार के नंदनीय कृत्य पर शोक एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात मंच पूर्ति कर दीप प्रज्वलन किया गया और मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया गया।
सभा का वातावरण "वंदे मातरम्" और प्रियल केशरी द्वारा गणेश वंदना की मधुर प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो उठा। स्वागत उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह का परिचय कराया गया और उन्हें तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण व सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित कर प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। परिषद् की पांच प्रकल्पों पर आधारित एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।इसके पश्चात सत्र 2025-26 के नवचयनित दायित्वधारियों ने विधिवत रूप से दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर परिषद् के रजत जयंती वर्ष के प्रतीक चिन्ह का भी भव्य लोकार्पण किया गया।