वाराणसी के DM ने कलेक्ट्रेट परिसर में 4 पहिया वाहनों के प्रवेश गुरुवार को प्रतिबंधित कर दिया। वो खुद जिला मुख्यालय से पैदल कलेक्ट्रेट गए। इस बीच भूमि अर्जन न्यायालय के पीठासीन अधिकारी (जज) किरण पाल सिंह नाराज हो गए। उन्होंने ADM सिटी आलोक वर्मा से कहा-'मेरे वाहन को कैसे रोका गया। किसी की हिम्मत नहीं है पूरे प्रदेश में मेरी गाड़ी रोकने की' इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जज ADM को हडकाते हए दिखे। DM सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ADM सिटी आलोक वर्मा व्यवस्था संभाल रहे थे। वहां पर कार से जज किरण पाल सिंह आ रहे थे।
ADM ने कहा कि DM का आदेश है, आप कार लेकर कोर्ट तक नहीं जा सकते हैं, पैदल ही जाना होगा।DM खुद भी अपने ऑफिस पैदल ही गए हैं। इस बात पर उन्होंने किरण पाल सिंह ने उनको जमकर खरीखोटी सुनाई।इस दौरान ADM चुपचाप खड़ा दिखाई दिए। फिर उनको कार के साथ अंदर जाने अनुमति दे दी। थोड़ी देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य भी अपने चार पहिया वाहन से पहुंची। फिर उनकी गाड़ी को भी प्रवेश दे दिया गया।
18 साल पहले हुआ था ब्लास्ट, सुरक्षा के चलते लिया फैसला
ADM सिटी आलोक वर्मा ने बताया-कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह फैसला लिया गया है। कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में 23 नवंबर 2007 को आतंकियों ने बम ब्लास्ट किया था जिसमें वकील समेत 9 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से कलेक्ट्रेट परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी।सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए गए थे। वक्त के साथ सुरक्षा व्यवस्था फिर सुस्त हो गई। वाहनों की कतार जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार से कलेक्ट्रेट परिसर तक वाहनों की कतार लगने लगी।जिलाधिकारी ने परिसर में वाहनों की भरमार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चलते चार पहिया और दो पहिया वाहनों के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई है।