थाना चौक क्षेत्र के काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर बसफाटक तक सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई। अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु करने में मदद मिली।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी केवीएम उप निरीक्षक उमेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान उपस्थित पुलिस बल में शामिल रहे:
उप निरीक्षक यशवंत सिंह
उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव
उप निरीक्षक शुभम शर्मा
हेड कांस्टेबल अरविंद
हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह
हेड कांस्टेबल विनोद सरोज
कांस्टेबल भोलू खरवार
कांस्टेबल सुनील त्रिपाठी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त हो सके।
Tags
Trending