गोदौलिया चौराहे पर चल रहे रोपवे निर्माण कार्य के दौरान 25 फीट घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त हो गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा और एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्यस्थल के आसपास होटल, घरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यहां सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।यह घटना शनिवार देर रात में हुई। जब रोपवे के निर्माण के लिए पाइलिंग का कार्य चल रहा था। उसी दौरान यहां 25 फीट गहरा घोड़ा नाला क्षतिग्रस्त हो गया।
नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण अगल-बगल की मिट्टी खिसक रही है। इसके कारण अगल-बगल के मकानों के गिरने की आशंका है। इस नाला की क्षमता प्रतिदिन 30 एमएलडी सीवर डिस्जार्ज करने की है। जो अस्सी घाट से पंपिंग स्टेशन होते हुए शाही नाले में जाकर मिलता है।आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर आयुक्त ने होटल देवा इन और अगल-बगल के भवनों को खाली करने के लिए तत्काल नोटिस देने के लिए जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्र को निर्देशित किया। ताकि यहां कोई अप्रिय घटना न हो सके। नगर आयुक्त ने जल निगम (नगरीय) को इस नाले का तत्काल मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया।