योग शिक्षण संस्थान वाराणसी द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस राजनारायण पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे. योग की विशेषता व उसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में अत्याधुनिक जीवन शैली हो जाने की वजह से शारीरिक श्रम कम होता जा रहा इसलिए शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक हो गया है।
संस्थान के समस्त सदस्यों ने विभिन्न मुद्रा में आसन प्रदर्शित किए।संस्थान के संयोजक राजकुमार जायसवाल ने अंतराष्टीय योग दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है और सूर्य पृथ्वी के बहुत नजदीक होते है इसलिए उसकी किरण सीधे मनुष्य के शरीर पर पड़ता है और इसलिए दुनियाँ भर मे 177 देश अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाते है सभा के अन्त मे संयोजक द्वारा स्वागत कर धन्यवाद दिये।