डाफी कलस्टर नैपुरा कलाँ में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का एक समूह बनाया गया है। समूह की महिलाओं का मुख्य उद्देश्य 'समूह से समृद्धि की ओर' बढ़ना है। महिलाओं के द्वारा सोमवार को वार्षिक आम सभा वित्तीय वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पहुंची और इस सभा में भाग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवल के साथ हुआ।
इसके बाद महिलाओं द्वारा ही मां सरस्वती का प्रार्थना किया गया। ग्रन्थ प्रेरणा महिला संकुल समिति ने ब्लाक मिशन प्रबन्धन इकाई के सहयोग से महिलाओं को इकट्ठा किया जाता है। महिलाओं को हर कला में प्रशिक्षित किया जाता है। एक ग्रुप में 12 महिलाएं होती है। ऐसे लगभग 100 महिलाओं का ग्रुप बना हुआ है। इन महिलाओं को ब्यूटीशियन सिलाई कढ़ाई मेहंदी अगरबत्ती बनाना मोमबत्ती बनाना सहित अन्य कई विद्याओं में पारंगत किया जाता है। यह महिलाएं जो कल बेरोजगार थी परंतु शिक्षित थी आज उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए यह संस्था लगातार कार्य कर रही है। आज यह लगभग 10000 से लेकर 20000 तक प्रतिमा कमा लेती है। अपना घर का कार्य करने के साथ ही संस्था का कार्य करती हैं। जिससे इनका तथा उनके परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह हो पता है। यह महिलाएं समाज में एक मिसाल कायम कर रही है और दूसरों को कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अध्यक्ष. गीता देवी, सचिव . सपना कुमारी, कोषाअध्यक्ष . सुरसती, उपाध्यक्ष . निशा देवी, उपसचिव . निर्मला देवी, CLF लेखपाल . अंजना राव, CLF प्रबंधक . किरण देवी शाहिद अन्य लोग उपस्थित रही।