समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के जन्मदिवस के पावन अवसर पर वाराणसी सपा कार्यकर्ता आदित्य पांडे द्वारा एक विशेष पहल की गई। उन्होंने अखिलेश यादव के नाम पर एक पेड़ का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आदित्य पांडे ने कहा –"हमारे नेता जी अखिलेश यादव जी ने हमेशा हरियाली, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास को प्राथमिकता दी है। आज उनके जन्मदिन पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि जितना हो सके, उतने पेड़ लगाएं। क्योंकि अगर वातावरण शुद्ध रहेगा तभी हम आने वाली वैश्विक महामारियों और जलवायु संकट से बच पाएंगे।" इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और युवा साथियों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। "पेड़ लगाओ - जीवन बचाओ" के संदेश के साथ यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। आदित्य पांडे ने अंत में यह भी अपील की कि समाज के हर नागरिक को साल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।