समाजवादी छात्रसभा, बीएचयू द्वारा संविधान रैली व प्रस्तावना पाठ का आयोजन

समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई द्वारा "संविधान मान स्तंभ दिवस" के अवसर पर संविधान रैली और संविधान की प्रस्तावना पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में भाजपा और संघ के लोगों के मनोनयन के विरुद्ध यह रैली महिला महाविद्यालय से शुरू होकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सिंह द्वार तक आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता और आरक्षण जैसे मूलभूत अधिकारों की रक्षा और जागरूकता फैलाना था।इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने अपने वक्तव्य में कहा:"भाजपा सरकार निरंतर आरक्षण को समाप्त कर बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकारों का हनन कर रही है। BHU प्रशासन द्वारा OBC वर्ग के लिए आरक्षण लागू न किया जाना इसका स्पष्ट प्रमाण है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय में जो तीन वर्षों के बाद अकादमिक परिषद बनायी गई हैं यह भाजपा और संघ की जिला कार्यकारिणी हैं जिससे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और अकादमिक उपलब्धियों पर एक काला धब्बा लगा है। देश-विदेश के विद्वानों वैज्ञानिकों बुद्धिजीवियों के जगह भाजपा के लोगों का मनोनीत होना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा और संघ विश्वविद्यालय को खत्म करना चाहती हैं जिससे विरोध में विश्वविद्यालय के छात्रों छात्राएं अपनी आवाज बुलंद करने का कार्य करेंगे।"इस संविधान जागरूकता रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post